Delhi News: दिल्ली IIT के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Delhi News: दिल्ली आईआईटी के छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र के कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। शव मिलने से पूरे हॉस्टल में सनसनी फैल गई। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक इलाज करा रहा था।

Delhi News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 21 वर्षीय छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उन्हें एम.एससी द्वितीय वर्ष के छात्र कुमार यश के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। झारखंड के देवघर का निवासी कुमार मानसिक इलाज करा रहा था। कुमार मंगलवार को भी आईआईटी अस्पताल गया था।

dead body

सांकेतिक फोटो।

पुलिस को दी गई सूचना

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को रात करीब 11 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि आईआईटी के एक छात्र ने अरावली हॉस्टल के कमरा नंबर डी57 में आत्महत्या कर ली है। तुरंत एक कर्मी को मौके पर भेजा गया। कमरा अंदर से बंद था, इसलिए कुमार के दोस्त और आईआईटी कर्मचारी खिड़की तोड़कर उसके कमरे में घुसे।

End of Feed