Delhi Fire: LGP सिलेंडर से गैस लीकेज के कारण घर में लगी आग, दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली में मनोहर पार्क स्थित एक घर में आग लगने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग की यह घटना हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस घटना में एक व्यक्ति झुलसने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Fire: पश्चिमी दिल्ली के मनोहर पार्क स्थित एक घर में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। जिसमें दो नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई। बच्चो को बचाने के दौरान मकान मालिक भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Fire

घर में लगी आग

गैस रिसाव के कारण लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर मनोहर पार्क के डब्ल्यूजेड-7 इलाके में हुई। दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंची टीम ने पुष्टि की है कि आग एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण लगी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान साक्षी (14) और उसके भाई आकाश (7) के रूप में हुई है।

End of Feed