दिल्ली

अब दिल्ली में लें Hot-Air Balloon राइड्स का मजा, इस दिन से होगी शुरू; जानें टिकट प्राइस और टाइमिंग

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बांसेरा में मंगलवार को हॉट-एयर बैलून राइड का ट्रायल रन शुरू किया। उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने बैलून में बैठकर इसका परीक्षण किया और इसे सुरक्षित बताया। यह सेवा आम लोगों के लिए 29 नवंबर यानी शनिवार से शुरू होगी। इसकी टाइमिंग और टिकट प्राइस क्या होगी, आइए जानते हैं।

Image

दिल्ली में हॉट एयर बैलून राइड्स का उठाएं लुत्फ (ANI)

Photo : ANI

Hot-Air Balloon Rides Delhi: दिल्ली में अब लोग हॉट एयर बैलून राइड्स का लुत्फ उठा सकेंगे। शनिवार से यह सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो रही है। मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बांसेरा में इसका ट्राइल रन शुरू किया। इस नई पहल का अनुभव लेने खुद उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना भी पहुंचे। उन्होंने बैलून में बैठकर इसकी सुरक्षा व संचालन का परीक्षण किया और इसे सुरक्षित व संतोषजनक बताया।

दिल्ली में हॉट एयर बैलून राइड्स का टिकट प्राइज

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पत्रकारों को बताया कि यह सुविधा शनिवार से आम जनता को मिलने लगेगी और इसका टिकट प्रति व्यक्ति 3,000 रुपये (कर अलग से) होगा। उन्होंने कहा, "पहले मैंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि हम मनोरंजन के लिए नयी-नयी चीजें लाते रहेंगे। हाल में कई उद्यान और मनोरंजक स्थल विकसित किए गए हैं। इसी कड़ी में ‘हॉट एयर बैलून’ जुड़ा, जिसका प्रायोगिक परीक्षण आज शुरू किया गया।"

दिल्ली में कहां मिलेगी Hot-Air Balloon Rides

जुलाई में डीडीए ने चार स्थानों पर ‘हॉट एयर बैलून’ राइड्स शुरू करने के लिए एक निजी एजेंसी का चयन किया था। इन चार स्थानों में यमुना खेल परिसर, राष्ट्रमंडल खेल परिसर और यमुना तट पर दो अन्य स्थान असिता और सराय काले खां क्षेत्र के पास बांसेरा शामिल हैं। डीडीए के एक बयान के अनुसार प्रतिदिन चार घंटे के लिए इस सुविधा की अनुमति होगी। हालांकि, इसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।

हॉट एयर बैलून में कितने लोग एक साथ ले सकेंगे राइड

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक ‘हॉट एयर बैलून’ सवारी की चार लोगों की क्षमता होगी, वहीं इसकी एक ट्रिप सात से 12 मिनट तक संचालित होगी। सक्सेना ने कहा, “मैंने इस सवारी का परीक्षण किया और मैं खुश एवं संतुष्ट हूं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से, गुब्बारे से चार रस्सियां बंधी हैं जिनमें से प्रत्येक रस्सी की क्षमता सात टन है। आज हम जमीन से 120 फुट की ऊंचाई तक गए।” यह सुविधा अन्य तीन स्थानों पर शुरू होने से दिल्ली की पर्यटन क्षमता में काफी वृद्धि होगी।

(भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article