दिल्ली

Atishi Security: दिल्ली की पूर्व CM आतिशी की सुरक्षा ‘Z' श्रेणी से घटाकर होगी ‘Y', गृह मंत्रालय ने दिया निर्देश

Atishi Security: पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि यह निर्देश हाल ही में उस समय जारी किया गया, जब दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई ने आतिशी की सुरक्षा स्थिति पर गृह मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा था।

Image

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी

Delhi Ex CM Atishi Security: गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को यहां की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी को प्रदान की गई सुरक्षा को 'जेड' श्रेणी से घटाकर 'वाई' श्रेणी करने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतिशी को खतरे की समीक्षा के बाद लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा में यह निष्कर्ष निकला कि उन्हें नया या कोई बड़ा खतरा नहीं है, जिसके लिए 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा जारी रखी जाए।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा स्थिति पर सवाल करते हुए पूछा था कि क्या इसे जारी रखा जाना चाहिए। केजरीवाल को फिलहाल 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा हासिल है।अधिकारी ने कहा, 'हालांकि, मंत्रालय ने शुरू में केजरीवाल और आतिशी दोनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी बदलाव न करने की सलाह दी थी, लेकिन बाद में उसने दिल्ली पुलिस को आतिशी की सुरक्षा को घटाकर 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा करने का निर्देश दिया।'

'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, आतिशी को अब दिल्ली पुलिस के दो कमांडो सहित लगभग 12 कर्मियों की एक टीम द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सुरक्षा में कटौती का मतलब कुछ विशेषाधिकारों को हटाना भी है, जैसे कि पायलट वाहन, जो उनके काफिले के साथ उस समय चलता था, जब उन्होंने कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

आतिशी फिलहाल विधानसभा में विपक्ष की नेता

अधिकारी ने बताया कि मार्च में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक अजय दत्त और दिल्ली के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को दी गई 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का प्रस्ताव रखा था।राजनीतिक नेताओं को सुरक्षा गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समय-समय पर किए गए खतरे के आकलन के आधार पर दी जाती है या उसमें बदलाव किया जाता है। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद आतिशी को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद आतिशी फिलहाल विधानसभा में विपक्ष की नेता हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article