Delhi Crime News : फर्जी ED अफसर बनकर 3.20 करोड़ रुपये लूटने वाला चौथा शातिर गिरफ्तार, कुछ यूं रहा घटनाक्रम

Delhi Crime News : फर्जी ED अफसर बनकर 3.20 करोड़ रुपये लूटने वाला चौथा आरोपी गिरफ्ता कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने उसकी पहचान हिस्‍ट्रीशीटर के तौर पर की है।

Delhi Crime News : पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से कथित तौर पर 3.20 करोड़ रुपये लूट के मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। वरिष्‍ठ अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, घटना शुक्रवार रात की है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता का अपहरण कर लिया और फिर उसके घर में घुस गए तथा बंदूक के दम पर 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए थे। इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था तथा उसके पास से 1.27 करोड़ रुपये बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी की पहचान 41 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर विजय ग्रोवर के रूप में हुई है। पुलिस अफसर ने बताया कि, 'हमने उसके पास से 19.5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और बाकी रकम बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं।'

​Delhi Fake ED Officer Case, Delhi Robbery Case, Delhi Big Robbery, Delhi Crime News, Crime News

आरोपी की गिरफ्तारी। (सांकेतिक फोटो)

बताया जा रहा है कि, पुलिस टीम को हमें शुक्रवार और शनिवार की दरमियान रात पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर फोन आया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे जब वह अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था तभी एक सफेद कार वहां आई और उसके पास रुक गई। कार से तीन लोग बाहर आए और उसे कार में बैठने के लिए कहा। उन्होंने अपनी पहचान ईडी विभाग के कर्मचारियों के रूप में बताई। एक अन्य कार उनका पीछा कर रही थी। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर उससे कहा कि संपत्ति बेचकर उसे जो रकम हासिल हुई है उस राशि को वह उन्हें दे क्योंकि सारा पैसा हवाला का है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, आरोपी, शिकायतकर्ता रवि को उसके घर ले गए और 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए। उन्होंने रवि और उसकी मां का मोबाइल भी छीन लिया और फिर रवि को अपने साथ लेकर मौके से भाग गए और उसे एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया।

End of Feed