Delhi NCR में बारिश के बाद हेपेटाइटिस ए और ई मामलों में वृद्धि, आई फ्लू भी फैली

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 30, 2023, 03:06 PM IST

​गौतमबुद्ध नगर के सरकारी आंकड़ों की बात की जाए तो बीते 1 महीने में ही सैकड़ों मरीजों में हेपेटाइटिस ए और ई की पुष्टि हुई है। इसके साथ साथ रोजाना सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आई फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या 150 से 200 तक पहुंच रही है।

बरसात, बाढ़ और गंदगी, ये सभी लोगों की जीवन में आफत लेकर आ रहे हैं। एक तरफ लोग अपने रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में इन वजहों से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इनके चलते लोग बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। गौतमबुध नगर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी बरसात के मौसम में आई फ्लू हेपेटाइटिस ए और ई की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन हर साल की जगह इस साल यह खतरा तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और लोग इसकी चपेट में भी आ रहे हैं।

eye flu

दिल्ली एनसीआर में आई फ्लू का कहर (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

इस बार उफान पर नदियां

इसकी वजह है इस बार की आई बाढ़। बाढ़ के पानी से यमुना और हिंडन के निचले स्तर पर बसे कॉलोनियों और सोसाइटीओ में पानी पहुंच चुका है और धीरे-धीरे कई जगहों पर पानी उतरना भी शुरू हो गया है लेकिन इस पानी के चलते लोग संक्रमित बीमारियों से ग्रस्त भी हो रहे हैं और लोगों को कई अन्य बीमारियों का डर भी सता रहा है।

End of Feed