Har Ghar Dhyan: आर्ट ऑफ लिविंग का ‘इंडिया मेडिटेट्स’ अभियान, 3.5 लाख भारतीयों ने कराया रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2023, 03:09 PM IST

Har Ghar Dhyan: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के ‘हर घर ध्यान’ कार्यक्रम के अन्तर्गत भागीदार के रूप में सभी उम्र और पृष्ठभूमि के लोगों को ध्यान और आत्म-जागरूकता के अभ्यास द्वारा सशक्त बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग ने 24 से 31 जुलाई 2023 के मध्य ‘इंडिया मेडिटेट्स’ अभियान शुरू किया है।

Har Ghar Dhyan: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के ‘हर घर ध्यान’ कार्यक्रम के अन्तर्गत भागीदार के रूप में सभी उम्र और पृष्ठभूमि के लोगों को ध्यान और आत्म-जागरूकता के अभ्यास द्वारा सशक्त बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग ने 24 से 31 जुलाई 2023 के मध्य ‘इंडिया मेडिटेट्स’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2023 को पूर्ण होगा, जो समग्र आरोग्य की दिशा में हुई देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Har Ghar Dhyan, Shri Shri Ravishankar, Art of Living

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा ‘इंडिया मेडिटेट्स’ अभियान का आरंभ

इंडिया मेडिटेट्स श्रृंखला में पूरे दिन में आठ बार निःशुल्क ऑनलाइन ध्यान सत्र अयोजित किए जाएंगे: सुबह 6:00 बजे, सुबह 7:00 बजे, सुबह 8:00 बजे, दोपहर 2:00 बजे, दोपहर 3:00 बजे, शाम 6:00 बजे, शाम 7:00 बजे और रात 8:00 बजे। ये लाइव ऑनलाइन सत्र आर्ट ऑफ लिविंग के विशेषज्ञ जानकारों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

End of Feed