दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला रुख, आंधी-तूफान के बाद जमकर बारिश, नोएडा में गिरे ओले; खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को आंधी-तूफान के बाद जोरदार बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। राजधानी में खराब मौसम के कारण हवाई सेवा भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Thunderstorm and Rain in delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद देर शाम को धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे और बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनने को मिली। मौसम खराब होने के कारण दिल्ली मेट्रो और हवाई सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ा है।

Rain (3)

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

सफदरजंग में तेज रफ्तार से चली हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चली। सबसे तेज हवा सफदरजंद इलाके में 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जिससे कुछ जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए। जिससे यातायात पर भी असर पड़ा। वहीं दिल्ली के साउथ, नॉर्थ और वेस्ट इलाके में ओले गिरे। इसके अलावा एनसीआर के कई इलाकों में भी ओलावृष्टि देखी गई। तेज हवाओं संग बारिश के कारण कुछ इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से भी मना किया है।

End of Feed