मीडिया घरानों के लिए उचित कॉम्पनसेशन सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डीएनपीए कॉन्क्लेव में ट्रेडिशनल मीडिया के डिजिटल में ट्रांजिशन पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेडिशनल मीडिया के लिए फेयर कॉम्पनसेशन का मुद्दा भी उठाया और कहा कि डीएनपीए की इस कॉन्फ्रेंस में डिटेल में डिसक्शन होना चाहिए। ताकि एक क्लियर पॉलिसी रिकमेंडेशन आए। इस ट्रांजिशन में सरकार की तरफ से जो मदद चाहिए, सरकार उसके लिए तैयार है।

आईटी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को दिल्ली में कहा कि मीडिया उद्योग एक परिवर्तनकारी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में उन्होंने मीडिया घरानों के लिए उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने न्यूज पब्लिशर्स यानी मीडिया घरानों और गूगल, मेटा जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों के बीच असंतुलित रेवेन्यू शेयरिंग के मुद्दे को उठाया। डीएनपीए कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करते हुए, उन्होंने नीतियों को आकार देने और डिजिटल मीडिया में एक स्मूथ ट्रांजिशन को सुविधाजनक बनाने में इस तरह की चर्चाओं की महत्वपूर्ण बताया।

Ashwini-Vaishnav-DNPA

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'इस सम्मेलन में ट्रेडिशनल मीडिया से डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ जो ट्रांजिशन हो रहा है, उसके संबंध में अच्छी चर्चा होगी। उसके जो सुझाव आएंगे, उन सुझावों को मैं जरूर जानना चाहूंगा।' उन्होंने कहा, आज एक बड़े ट्रांजिशन के दौर से मीडिया की दुनिया गुजर रही है। ट्रेडिशनल मीडिया में न्यूज पेपर और टीवी बहुत बड़े माध्यम थे, आज उसके साथ डिजिटल मीडिया एक बहुत बड़े रूप में उभरकर आया है। विशेषतौर पर युवा पूरी तरह से ट्रेडिशनल मीडिया से डिजिटल मीडिया में शिफ्ट हो चुके हैं।

End of Feed