दिल्ली की पतली गलियों में टू-व्हीलर पर आकर आग बुझाएंगे फ्रायर ब्रिगेड कर्मी

दिल्ली की पतली गलियों में आग पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार एक नई पहल कर रही है। दिल्ली के उन इलाकों में जहां बड़ी गाड़ियों का जाना संभव नहीं है, उन जगहों के लिए फायर डिपार्टमेंट दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल करने वाला है। दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट में दिल्ली फायर सर्विस के लिए 125 करोड़ का बजट आवंटित किया है।

दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों में फायर डिपार्टमेंट के आसानी से न पहुंच पाने की दिक्कत से निपटने के लिए दिल्ली सरकार एक नई पहल कर रही है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को विकसित करने और मजबूती देने के लिए सरकार ने बजट में 125 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसी के तहत भीड़भाड़ वाले इलाकों में आग से निपटने के लिए सरकार दोपहिया वाहनों को भी लाने की योजना बना रही है।

two wheelers in delhi fire service

आग बुझाने के लिए इस्तेमाल होंगी दोपहिया

फायर डिपार्टमेंट होगा अपग्रेड

इस बार के बजट में कनॉट प्लेस स्थित दमकल विभाग के मुख्यालय को बहुमंजिला और हाई-टेक इमारत में बदलने की घोषणा की गई है। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित इस अपग्रेडेड इमारत में आधुनिक कॉल सेंटर के साथ ही आग बुझाने के आधुनिक उपकरण होंगे। शिकायतों के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। फायर सर्विस को समर्पित बजट में कुल 125 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।

End of Feed