दिल्ली एयरपोर्ट पर 11.28 करोड़ की गांजा तस्करी नाकाम, कुकीज पैकेट के बीच छुपाकर लाया भारत, कस्टम विभाग ने दबोचा यात्री

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक भारतीय 11.28 किग्रा गांजा के साथ पकड़ा गया है। आरोपी अपने ट्रॉली बैग में कुकीज और चावल के पैकेटों के बीच में इसे छुपाकर ला रहा था। व्यक्ति पर संदेह होने पर उसकी जांच की गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Delhi Crime News: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने गांजा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने एक यात्री के पास से हरी रंग की संदिग्ध नशीली सामग्री बरामद की। जिसे यात्री ने बड़ी चालाकी से कुकीज़ और चावल के पैकेटों में छुपाकर एक काले रंग के ट्रॉली बैग में रखा था। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बरामद नशीली सामग्री को भी जब्त कर लिया गया है।

Ganja smuggling

दिल्ली एयरपोर्ट पर गांजे के साथ पकड़ा गया यात्री

बैग से 11.28 किलोग्राम गांजा बरामद

यह मामला 21 फरवरी 2025 को सामने आया जब बैंकॉक से आई फ्लाइट (TG-323) से पहुंचे एक भारतीय यात्री को संदेह के आधार पर Green Channel से हटाकर उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई। कस्टम अधिकारियों ने जब यात्री के ट्रॉली बैग की गहन तलाशी ली, तो उसमें कुल 11.28 किलोग्राम गांजा/मारिजुआना बरामद हुआ। इस नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹11.28 करोड़ बताई जा रही है।

End of Feed