दिल्ली के चांदनी चौक में फ्रांसीसी राजदूत थिएरी मथौ का मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि वह चांदनी चौक बाजार घूमने गए थे, जिस दौरान उनका फोन चोरी हुआ। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की और मोबाइल चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
फाइल फोटो।
फ्रांसीसी राजदूत ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी 20 अक्टूबर को बाजार घूमने गए थे, तभी उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें दूतावास से 21 अक्टूबर को घटना के बारे में सूचना मिली थी।
इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई। अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी उम्र 20 से 24 वर्ष है और उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
