दिल्ली भरथल गांव में वेल्डिंग मशीन में विस्फोट होने से चार लोग झुलस गए हैं जिसमे से 1 की इलाज के दौरान मौत हो गयी गौर हो कि ये घटना द्वारका जिले के भरथल गांव में सामने आई जहां वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट से 4 लोग झुलस गए वहीं इस दुर्घटना में घायल एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
प्रतीकात्मक फोटो
पुलिस का कहना है कि बाकि तीन की हालत खतरे से बाहर है और वहां एक ज्वलनशील पदार्थ वाले टैंकर पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे, हालांकि टैंकर खाली था, लेकिन किसी वजह से उसमें विस्फोट हो गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अन्य तीन पीड़ित खतरे से बाहर हैं
इलाके की पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह द्वारका सेक्टर 23 पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी इसके बाद जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अन्य तीन पीड़ित खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है द्वारका सेक्टर 23 पुलिस को सुबह विस्फोट की सूचना मिली और मामले की जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
