CBI के पूर्व निदेशक विजय शंकर का निधन, AIIMS को दान दी गई डेडबॉडी

Former CBI Director Vijay Shankar: सीबीआई के पूर्व निदेशक विजय शंकर का लंबी बीमारी के बाद 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को एम्स को दान कर दिया जाएगा।

Former CBI Director Vijay Shankar: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक विजय शंकर का मंगलवार को निधन हो गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी शंकर (76) लंबे समय से बीमार थे। शंकर के परिवार ने बताया कि वह कुछ समय से नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को दान कर दिया जाएगा।

Former CBI director Vijay Shankar Death

सीबीआई के पूर्व निदेशक विजय शंकर का निधन

गैंगस्टर अबू सलेम ने कर दिया था सरेंडर

उत्तर प्रदेश कैडर के 1969 बैच के आईपीएस अधिकारी शंकर ने 12 दिसंबर 2005 से 31 जुलाई 2008 तक सीबीआई के निदेशक के तौर पर कार्य किया था।सीबीआई निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, एजेंसी ने चर्चित आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड मामले की जांच की थी। जब वह सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक थे तो उनकी निगरानी में ही पुर्तगाल से गैंगस्टर अबू सलेम और अभिनेत्री मोनिका बेदी का प्रत्यर्पण किया गया था। उन्होंने तेलगी घोटाले (स्टैंप पेपर घोटाला) की जांच की भी निगरानी की थी।

End of Feed