दिल्ली

छोड़ो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इंतजार, नई रेल लाइन बचाएगी आपका समय

आपको भी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बनकर तैयार होने का इंतजार होगा। हो भी क्यों न, इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से देहरादून तक का सफर मात्र ढाई घंटे का रह जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने की तैयारी दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर लोग कर रहे हैं। लेकिन हम आपके लिए एक और ही रूट लेकर आए हैं। यह रूट है भारतीय रेलवे की एक नई लाइन का। जी हां, भारतीय रेलवे ने एक नई रेल लाइन बिछाई है, जिससे आपका देहरादून का सफर छोटा हो जाएगा।

Image

रुड़की-देवबंद रेल लाइन पर काम हो चुका है पूरा

Photo : Twitter

दिल्ली और देहरादून के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए यह नई रेल लाइन बड़ी खुशखबरी है। इस नई रेल लाइन से आपका सफर आसान होगा और आप तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने रुड़की-देवबंद रेल लाइन पर काम पूरा कर लिया है और जल्द ही इस रूट पर ट्रेनें चलने लगेंगी।

शनिवार 29 मार्च को चीफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (CRS) इस 27 किमी लंबी नई रेल लाइन की जांच करेंगे। यह नई रेल लाइन मुरादाबाद और दिल्ली रेलवे डिवीजन का हिस्सा है। इस नए रेल रूट के चालू होने के बाद सफर की दूरी 33 किमी कम हो जाएगी। एक बार इस नए रेल रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने के बाद जन शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के सफर का समय 1.15 घंटे तक कम हो जाएगा।

अगर CRS की जांच सफल रहती है तो इस रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही की आधिकारिक मंजूरी मिल जाएगी। रेलवे ने रूट पर सभी जरूरी निर्माण और सुरक्षा जांच पूरी कर ली है। सीआरएस ट्रैक की स्थति की जांच करेंगे और 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का स्पीड ट्रायल भी करेंगे। सीआरएस की रिपोर्ट फाइनल होने के बाद इस रूट पर ट्रेन सेवाओं की शुरुआत भी हो जाएगी।

रूड़की-देवबंद रेलवे लाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत 2006 में हुई थी, जिसका काम अब पूरा हो गया है। इस रूट पर दो नए स्टेशन बनाए गए हैं, जिनका नाम झबरेड़ा और बनहेड़ा खास है। हालांकि, रेलवे मंत्रालय ने इन दोनों स्टेशनों को अब भी आधिकारिक रूप से नोटिफाई नहीं किया है।

इस नई रेलवे लाइन का यात्रियों को लंबे समय से इंतजार था। इससे देहरादून की दूरी 33 किमी कम हो जाएगी। इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने के बाद जन शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के यात्रा समय में कटौती होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article