Delhi Cafe Firing: सीट के विवाद में कैफे में चली गोली, 5 लोग गिरफ्तार

Delhi Cafe Firing: दिल्ली में सीट को लेकर हुए विवाद में गोली चालई गी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात का है, जब ग्लास के टेबल पर बैठने से मना करने पर पहले बहस हुई उसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान उनमें से एक ने कैफे में गोली चला दी-

Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके के एक कैफे में कथित तौर पर रविवार देर रात गोली चलाई गई थी। पुलिस ने गोली चलाने के मामले में तीन और लोगों को पकड़ लिया है। जिससे इस संबंध में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीट पर विवाद को लेकर रविवार देर रात कैफे में एक गोली चलाई गई थी। जानकारी के अनुसार कुछ लोग रात करीब साढ़े आठ बजे रेस्टोरेंट में आए थे और उनमें से एक कांच की एक मेज पर बैठ गया, जब कैफे मालिक ने इस पर आपत्ति जतायी तो बहस शुरू हो गई। इस दौरान उनमें से एक ने गोली चला दी।

Delhi cafe firing

दिल्ली के कैफे में झगड़े के दौरान चली गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कैफे में सीट को लेकर विवाद

End of Feed