Delhi News: दिल्ली में द्वारका के छावला इलाके में गुरुवार शाम को एक व्यक्ति एक बस में पटाखे ले जा रहा था। उसी दौरान इन पटाखों में आग लग गई। आग लगने से पटाखा ले जाने वाला व्यक्ति और उसके बगल में बैठा एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को लेकर पूछताछ की गई। अधिकारी ने बताया कि यात्री थोड़ी मात्रा में ले जा रहा था, तभी उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। लेकिन अभी तक धमाके जैसी कोई खबर सामने नहीं आई है और मामले की जांच की जा रही है।
बस में ले जाते समय पटाखों में लगी आग
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
