Delhi Fire Broke Out: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलीपुर में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। ये हादसा अलीपुर में स्थित एक पेंट और केमिकल फैक्टरी में हुआ है। गुरुवार शाम में इस फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को मिली थी। जानकारी के अनुसार, यहां लगी आग इतनी भयानक थी की आस-पास में स्थित दुकान भी उसकी चपेट में आ गई थी। आग की जानकारी मिलने और स्थिति जानने के बाद आग पर काबू पाने और लोगों को रेस्क्यू करने दमकल की एक या दो नहीं 22 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थी। फैक्ट्री में आग लगने के पूरे इलाके में हाहाकार मच गया था। इस हादसे में 11 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हो गए हैं।
दिल्ली की पेन फैक्ट्री में लगी आग
पेंट फैक्ट्री में लगी आग
अलीपुर के दयालपुर बाजार में स्थित एक पेंट और केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा क शाम 5 बजकर 25 मिनट पर मिली थी, जिसके बाद दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर वहां पहुंची। इसके साथ ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, रात 9 बजे के आस-पास कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में आग विस्फोट के साथ लगी थी। मिली सूचना के आधार पर पेंट बनाने वाले केमिकल के ड्रम में विस्फोट हुआ था, जिसके कारण पूरी फैक्ट्री में आग लग गई।
सात लोगों की जलकर मौत
फैक्ट्री में लगी भीषण आग में शुरुआती समय में जलकर 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। उसके बाद मरने वाला का आंकड़ा बढ़ा और हाल ही में प्राप्त सूचना के आधार पर फैक्ट्री की आग में 11 लोगों की जलकर मौत और 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस का सर्च अभी भी जारी है। मरने वाले लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक फैक्ट्री के लेबर है, जो आग लगने पर उसे बुझाने की कोशिश कर रहे थे। उसी बीच केमिकल ड्रम में हुए विस्फोट से आग ने विकराल रूप ले लिया। उसी आग में इन लोगों की झुलसने मौत हो गई। अग्निशमन के विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे का शिकार हुए 11 मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घायल 4 लोगों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
