दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से सो रहे दो लोगों की मौत; चार की हालत गंभीर

दिल्ली के शाहदरा में शुक्रवार को एक घर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : ANI

दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में शुक्रवार को एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से कई लोग झुलस गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों की हालत गंभीर है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घर के अंदर फंसे लोगों को बचाया और आग पर काबू पाया। ये सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर, अन्य झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई है और अन्य लोग झुलस गए, जिन्हें जीटीबी अस्पताल भेजा गया।

घटना की जांच शुरू

घर में आग कैसे लगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ है। दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना की जांच में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article