Delhi Slum Fire: रोहिणी में आग लगने से 150 झुग्गियां जलकर राख, 2 लोगों की मौत

Fire in Delhi Slum: दिल्ली के रोहिणी इलाके में सेक्टर 17 में श्री निकेतन अपार्टमेंट के पास स्थित झुग्गी में रविवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 150 झुग्गियां जल गईं। घटनास्थल पर दमकल की 20 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया है।

Fire in Delhi Slum: दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। आग में करीब 150 झुग्गियां जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग इतनी भयंकर है कि धुएं का गुब्बार दूर से नजर आया। इस घटना के कारण इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Delhi Fire

रोहिणी में झुग्गी में लगी आग

रविवार को दोपहर करीब 12 बजे रोहिणी के सेक्टर 17 में श्री निकेतन अपार्टमेंट के पास स्थित झुग्गियों में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की कुल 20 दमकल घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में 150 झुग्गियां और कई पेड़ भी जल गए।

End of Feed