Delhi Fire: दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में स्थित एक घर में अचानक आग लगने की जानकारी सामने आई है। घर से धुआं निकलते देख आस-पास के लोगों को आग लगने के बारे में पता लगा। तुरंत पडोसियों ने फायर सर्विस को इसकी जानकारी दी। आग की सूचना प्राप्त कर पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मृत्यु हो गई है।
गीता कॉलेनी में लगी आग
घर में लगी आग में 4 लोगों की झुलसने से मौत
दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्थित गीता कॉलोनी में एक घर में भीषण आग लगने की जानकारी मिली है। आग की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की जानकारी पड़ोसियों द्वारा मिली थी। आग की लपटें और काला धुंआ देख पड़ोसियों ने पुलिस और फायर सर्विस से संपर्क किया था। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस ने 4 लोगों की मौत के साथ मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान मनोज (30 वर्ष), सुमन (28 वर्ष) मनोज की पत्नी और मनोज के 5 वर्ष और साढ़े तीन की बच्ची के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
एक स्थानीय निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग पार्किग में स्थित सर्किट रूम और कारों में लगी थी। देखते ही देखते आग फैल गई। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि उस दौरान अंदर कई बच्चें और अन्य लोग मौजूद थे। भीषण आग को देखते हुए मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
