दिल्ली

दिल्ली के द्वारका स्थित तीन मंजिला गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Delhi Chemical Warehouse Fire: दिल्ली में द्वारका क्षेत्र के कैलाशपुरी इलाके में कागज और स्याही के तीन मंजिला गोदाम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में बृहस्पतिवार रात 11.10 बजे सूचना प्राप्त हुई और दमकल की 21 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

Image

गोदाम में लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Delhi Chemical Warehouse Fire: राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका क्षेत्र के कैलाशपुरी इलाके में कागज और स्याही के तीन मंजिला गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन गोदाम जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग बगल के गोदाम तक भी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में बृहस्पतिवार रात 11.10 बजे सूचना प्राप्त हुई और दमकल की 21 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गोदाम के अंदर कई ड्रम में बहुत सारे रसायन रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से पूरे भवन में फैल गई।

सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

उन्होंने बताया कि श्रमिक और इमारत में रहने वाले अन्य लोग समय पर परिसर से बाहर आ गए। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगने का संदेह है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट: भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article