Delhi में नमकीन फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोग बुरी तरह झुलसे; मची अफरा-तफरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2024, 04:13 PM IST

दिल्ली स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में विस्फोट होने छह लोग झुलस गए। आग मनु नमकीन फैक्ट्री द्वारा संचालित दो मंजिला विनिर्माण इकाई के भूतल पर लगी थी।

दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शनिवार को नमकीन की एक फैक्ट्री में आग लगने से हुए विस्फोट में छह कर्मचारी झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 17 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

Explosion in Namkeen factory

नमकीन फैक्ट्री में आग

छह कर्मचारी झुलसे

आग मनु नमकीन फैक्ट्री द्वारा संचालित दो मंजिला विनिर्माण इकाई के भूतल पर लगी थी। आग लगने से हुए विस्फोट में फैक्ट्री के अंदर मौजूद छह कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। अपराह्न 11:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

End of Feed