दिल्ली

Delhi: नरेला में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े 5 बदमाश, इंडस्ट्रियल एरिया में लूटपाट करते थे आरोपी

Police encounter in Narela: दिल्ली के नरेला में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है और इनके अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। ये लोग नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में गोदामों में चोरी और लूट की घटना को अंजाम देते थे।

Image

फाइल फोटो

Delhi Police Encounter: दिल्ली के नरेला में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये बदमाश इंडस्ट्रिल इलाके के गोदामों को अपना निशाना बनाते थे और आसपास भी चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे।

बदमाशों को सरेंडर करने पर किया मजबूर

मुठभेड़ की यह घटना नरेला इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र में खेड़ा गांव के पास हुई। पुलिस को इन बदमाशों के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान दो राउंड की फायरिंग हुई। लेकिन पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।

बदमाशों के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच

पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार ये बदमाश कई महीनों से नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में गोदामों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल थे। पुलिस पता लगाने कि कोशिश कर रही है कि ये बदमाश कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article