दिल्ली

बैंकॉक से मॉस्को जा रही फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 400 यात्रियों की जान

बैंकॉक से मॉस्को जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा होने से बच गया। इस फ्लाइट के केबिन से धुआं निकलने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान में करीब 425 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Emergency Landing at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैंकॉक से मॉस्को जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट के केबिन से धुआं निकलने की वजह से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार आज दोपहर में बैंकॉक से मॉस्को जा रही फ्लाइट के केबिन से धुआं निकलने लगा। जिस वजह से इसे दिल्ली एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। इस फ्लाइट की दोपहर करीब 3:50 बजे आपातकालीन लैंडिंग हुई। इस फ्लाइट में करीब 425 यात्री सवार थे। ये सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयरोफ्लोत का एक विमान मंगलवार को बैंकॉक से मॉस्को जा रहा था। जिसमें 400 से अधिक लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार विमान संख्या एसयू273 के केबिन में धुंआ निकलने के कारण इसे दिल्ली मोड़ दिया गया। जिसके बाद आपातस्थिति में इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस संबंध में अभी रूसी विमानन कंपनी एयरोफ्लोत से संपर्क नहीं किया जा सका है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह विमान बोइंग 777-300 ईआर है।

साउदिया एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इस घटना से पहले 21 अप्रैल को साउदिया एयरलाइंस के एक विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराया गया था। बताया गया था कि विमान के टायर में खराबी होने के चलते इसकी आपात स्थिति में लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। एटीएस की निगरानी में इसकी लैंडिंग कराई गई और प्लेन को रनवे पर लैंड कराने में सफलता मिली।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article