दिल्ली

Delhi News: केवल 7 मिनट में एयर टैक्सी से पूरा होगा कनॉट प्लेस से गुरुग्राम का सफर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 12:27 PM IST

Delhi News: दिल्ली में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी लाने की हो रही है तैयारी। कनॉट प्लेस से गुरुग्राम का सफर अब होगा आसान, यात्रा पूरी करने में लगेगा महज 7 मिनट का समय।

Image

केवल 7 मिनट में एयर टैक्सी से पूरा होगा दिल्ली के कनॉट प्लेस से गुरुग्राम का सफर

Photo : Twitter

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस से गुरुग्राम ट्रैवल करने वालों की यात्रा होगी जल्द आसान। दिल्ली में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी से गुरुग्राम ट्रैवल करने वालों का काफी समय बचेगा। कनॉट प्लेस से गुरुग्राम जाने में फिलहाल 60 से 70 मिनट का समय लगता है, लेकिन इस इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी के आ जाने के बाद ये समय घट कर महज 7 मिनट का हो जाएगा। 2026 तक 60-70 मिनट की बजाए कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी से केवल 7 मिनट का समय ही लगेगा।

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी के लिए इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने कैलिफोर्निया स्थित इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी आर्चर एविएशन के साथ साझेदारी की घोषणा कर दी है।

इलेक्ट्रिक विमान को हो सकता है इन कार्यों के लिए उपयोग

डीएनए रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने जारी एक विज्ञाप्ति में कहा कि "शहरी हवाई टैक्सी सेवाओं के अलावा, पार्टियों भारत में इलेक्ट्रिक विमानों के लिए कार्गो, लॉजिस्टिक्स, चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ निजी कंपनी और चार्टर सेवाओं सहित कई अन्य उपयोग के मामलों को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है।"

यात्रा अवधि को कम करना है कंपनी का लक्ष्य

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक की यात्रा की समय अवधि को कम करना है। कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक की दूरी 27 किलोमीटर है। इस यात्रा में आमतौर पर 60 से 90 मिनट का समय लगता ह। इस समय अवधि को कर 7 मिनट में पूजा किया जाना की इसका मुख्य लक्ष्य है। इससे न केवल लोगों की यात्रा का समय घटेगा बल्कि जल्दी घर पहुंचे की भगदड़ और होने वाली थकान से भी बचा जा सकेगा।

क्या है इस साझेदारी का उद्देश्य

इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज का कैलिफोर्निया स्थित इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी आर्चर एविएशन से साझेदारी का मूल उद्देश्य करीब 200 मिडनाइट विमानों के अधिग्रहण के लिए धन उपलब्ध करना है।

मिडनाइट विमान

मिडनाइट विमान का डिजाइन लगातार उड़ाने के लिए किया गया है। इसकी प्रत्येक उड़ान के बीच कम से कम चार्जिंग का समय होगा। इस मिडनाइट विमान में एक साथ 4 यात्री बैठ कर यात्रा कर सकते हैं।

कंपनी के साझेदारी पर बोले इंटरग्लोब ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर

आर्चर के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निखिल गोयल ने कहा कि कहा गया कि भारत वैश्विक स्तर पर ईवीटीओएल विमानों के उपयोग के अवसरों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने कहा कि 1.4 अरब से अधिक लोगों की आबादी के साथ इसके प्रमुख शहर भारी भीड़ भाड़ की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में भारत उन विमानों के लिए महत्वपूर्ण संभावनाएं प्रदान करता है, जो यात्रा की अवधि में कटौती करें और भीड़भाड़ को कम कर सकें।

वहीं इंटरग्लोब ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहते हैं कि "पिछले दो दशकों से, इंटरग्लोब देश भर में करोड़ों भारतीयों को सुरक्षित, कुशल और किफायती परिवहन प्रदान करने में शामिल रहा है।" उन्होंने आगे बताया कि हम भारत में आर्चर के इलेक्ट्रिक विमान को पेश करके एक प्रभावी, भविष्यवादी और टिकाऊ परिवहन समाधान लाने के इस नए अवसर से बहुत उत्साहित है।

2027 में शुरू होगी ईवीटीओएल सेवा

एयर टैक्सी फ्लाईब्लेड इंडिया कंपनी का पहला कार्य नहीं है। पिछले साल ही फ्लाईब्लेड इंडिया ने 200 इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग विमानों का खुलासा किया था। बता दें कि फ्लाईब्लेड इंडिया ने जांट एयर मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है ताकि 2027 तक देश में ईवीटीओएल सेवा शुरू की जा सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article