आतंकी फंडिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; SIMI और इंडियन मुजाहिदीन का नेटवर्क हुआ बेनकाब

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आतंकी फंडिंग से जुड़े एक बड़े मामले में कड़ा एक्शन लिया है। SIMI और इंडियन मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित संगठनों से संबंध रखने वाले राजू खान की 6.34 लाख रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

ED Terror Funding Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आतंकी फंडिंग से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत राजू खान की लगभग 6.34 लाख रुपये की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठनों स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) और इंडियन मुजाहिदीन (IM) से जुड़ा हुआ है।

ED (Photo: ANI)

ईडी (फोटो: एएनआई)

रायपुर से हुई केस की शुरूआत

इस जांच की शुरुआत छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खमतराई थाना क्षेत्र में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर हुई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि पाकिस्तान निवासी खालिद नाम के व्यक्ति के इशारे पर भारत में कुछ बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन खातों में विभिन्न स्रोतों से धनराशि जमा की जाती थी, जिसे बाद में ज़ुबैर हुसैन, आयशा बानो और राजू खान तक पहुंचाया जाता था। ये तीनों व्यक्ति SIMI और IM जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

End of Feed