ED की बड़ी कार्रवाई; दिल्ली और गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर घोटाले का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों से की ठगी

ED ने दिल्ली और गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर्स के बड़े साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत की गई, जिसमें अमेरिकी नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ठगा गया था। जांच में अब तक 125 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और भारी मात्रा में अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।

Call Centre Scam in Delhi Gurugram: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 20 अगस्त को दिल्ली और गुरुग्राम में सात ठिकानों पर छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर घोटाले का खुलासा किया है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े केस के सिलसिले में की गई, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले साइबर फ्रॉड से जुड़ा हुआ है।

ED Busts International Cyber Fraud Racket

ED ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एफआईआर के आधार पर शुरू हुई। एफआईआर में आरोप था कि कुछ लोग दिल्ली और आसपास के इलाकों में फर्जी कॉल सेंटर्स चला रहे थे, जहां खास तौर पर अमेरिकी नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ठगा जा रहा था। यह धंधा नवंबर 2022 से अप्रैल 2024 तक चला।

End of Feed