निरिक्षण से पहले अतिक्रण हटाकर झूठी वाहवाही लूट रहे MCD के अधिकारी
Delhi News: दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों पर आरोप है कि वे अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल दिखावे के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। सोमवार को, निगम की स्थायी समिति की चेयरपर्सन सत्या शर्मा और जोन उपायुक्त अभिषेक कुमार ने गौतमपुरी और सीलमपुर वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले, निगम के कर्मचारियों ने सड़कों से अवैध रेहड़ियों, पार्किंग और वाशिंग सेंटरों को हटाने का काम किया। लेकिन इसके बाद सड़कों पर वापस रेहड़ियों दिखी ।
मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के एक दिन बाद, मंगलवार को, स्थानीय लोगों ने फिर अतिक्रमण की स्थिति देखी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निगम की कार्रवाई केवल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिखाने के लिए होती है। उदाहरण के लिए, जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास नारियल पानी का ठिया निरीक्षण से पहले हटाया गया था, लेकिन अगले दिन वह फिर से लग गया।
इसी तरह, गौतमपुरी में सड़क पर घोड़े का अस्तबल भी निरीक्षण के समय हटाया गया था, लेकिन बाद में फिर से स्थापित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस की जवाबदेही तय की जाए, ताकि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा न हो। सत्या शर्मा ने कहा कि निगम बेहतर तरीके से अतिक्रमण हटा रहा है, लेकिन यह भी बताया कि कर्मचारियों को पहले से ही कार्रवाई की सूचना कैसे मिल जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।