earthquake in delhi ncr today : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके लोगों ने काफी देर तक महसूस किए, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है।
लखनऊ, रुड़की, देहरादून में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र नेपाल में था और यहां जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद देहरादून में लोग अपने घरों, दफ्तरों से बाहर निकल आए। ये नजारा सचिवालय का है।
उत्तराखंड के खटीमा में ये दृश्य नजर आया।
नोएडा के सेक्टर 75 में भूकंप के दौरान नजारा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
