दिल्ली

Delhi News: बड़े-बड़े गैंगस्टर्स को हथियार सप्लाई कर चुकी है ये महिला गैंग, अब चढ़ी पुलिस के हत्थे, हथियारों का जखीरा भी बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 04:39 PM IST

Two Women Arrested In Delhi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 10 पिस्टल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि 200 से ज्यादा हथियार सप्लाई कर चुकी हैं। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Image

Delhi News: बड़े-बड़े गैंगस्टरों को कर चुकी थी हथियार सप्लाई, पुलिस ने धर दबोचा

Two Women Arrested In Delhi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों महिलाएं बड़े गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करती थीं। हालांकि पुलिस ने इनके पास से 10 पिस्टल भी बरामद की है। वहीं, पुलिस पुछताछ में महिला ने बताया कि वह बुलंदशहर की रहने वाली है। इस काम के लिए उन्हें 10 हजार रुपए मिले थे। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

10 पिस्टल बरामद

दरअसल, आरोपी महिला की पहचान चंचल (32) और विकांशा (23) के रूप में हुई हैं। दोनों आरोपी महिलाएं यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से 10 पिस्तल बरामद किया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक ये हथियार एमपी के खरगोन से दिल्ली लाए गए थे। महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे सोनू चौधरी के कहने पर खरगोन के एक हथियार सप्लायर से हथियार लाई थीं। वह बड़े-बड़े गैंगस्टर को भी हथियार सप्लाई कर चुकी है। उनको हथियार सप्लाई करने के लिए 10 हजार रुपए मिले थे।

200 से ज्यादा हथियार कर चुकी है सप्लाई

हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक, वो 2 साल से हथियार सप्लाई कर रही है और अब तक 200 से ज्यादा हथियार सप्लाई कर चुकी है। इसके अलावा चंचल की बहन 2018 में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में भी गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू चौधरी विकांशा का मामा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article