द्वारका एक्सप्रेसवे का ट्रायल 29 से, दिल्ली-गुरुग्राम को मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति

दिल्ली से गुरुग्राम तक बन रहा द्वारका एक्सप्रेसवे जल्द ही ट्रायल के लिए खुलने जा रहा है। इसके 10 किमी के हिस्से पर 29 मई से ट्रायल होगा। दिन के समय केवल 3 घंटे के लिए वाहनों का आवागमन इस एक्सप्रेसवे पर होगा। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे का हरियाणा का 19 हिस्सा पहले से आम जनता के लिए चालू है।

Dwarka Expressway: दिल्ली और गुरुग्राम के बीच जाम का झाम झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। एनएचएआई द्वारा तैयार किया गया द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुवार से टनल सहित खोला जा सकता है। फिलहाल इसका 10 किमी लंबा हिस्सा ट्रायल के लिए खुलेगा। इस दौरान दिन में सिर्फ तीन घंटे तक इस पर वाहनों की आवाजाही होगी। इस एक्सप्रेसवे के खुलने से द्वारका, महिपालपुर, गुरुग्राम जैसी जगहों पर जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा।

Dwarka Expressway

फाइल फोटो

19 किमी का हिस्सा पहले से चालू

दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे को बनाया गया है। 29 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिस पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। इस एक्सप्रेसवे का शेष 10 किमी का हिस्सा दिल्ली के शिवमूर्ति चौक से हरियाणा की सीमा तक है। यह निर्माणाधीन हिस्सा अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। इस हिस्से में 3.6 किमी का सेक्शन टनल और बाकी हिस्सा एलिवेटेड है।

End of Feed