दिल्ली

द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद, जांच जारी

दिल्ली के द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच की। मामले की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। बुधवार के तड़के ईमेल के जरिए ये धमकी मिली थी, जिसको लेकर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली।

Image

द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Photo : Twitter

आज बुधवार को दिल्ली के द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल पर आई इस धमकी से कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद प्रतिक्रिया करते हुए आनन-फानन में सभी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट्स को खाली करा लिया गया और परिसर को सुरक्षा बलों ने घेर लिया। पूरे परिसर को सील करने के बाद पूरे मामले की जांच की गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली, हालांकि कोर्ट से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस के एक बयान के अनुसार, मेल भेजने वाले ने कहा था कि अदालत में RDX विस्फोटक रखा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक धमकी भरा ईमेल बुधवार के तड़के 3:11 बजे आया था, जिसमें अदालत परिसर में बम रखे होने की सूचना दी गई थी और अदालत के अधिकारियों ने बुधवार सुबह 10:50 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और सुरक्षाकर्मियों को कोर्ट परिसर में भेजा गया। मामले की जांच में कुछ नहीं मिला।

हालांकि पुलिस सतर्क है और कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। इस धमकी के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल के स्रोत की जांच की जा रही है।

हालांकि दिल्ली में बम वाली धमकियों की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जो फर्जी पाई गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article