DU: गोबर मामले के बाद DUSU प्रेसिडेंट रौनक खत्री की मटका रैली, पानी की समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में गोबर मामले के बाद मटका रैली की जा रही है। डीयू में पानी की समस्या को देखते हुए डूसू प्रेसिडेंट रौनक खत्री ने मटका रैली की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

DU: दिल्ली लक्ष्मीबाई कॉलेज में प्रिंसिपल ऑफिस में गोबर लगाने की घटना के बाद डूसू प्रेसिडेंट रौनक खत्री एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार प्रिंसिपल ऑफिस में गोबर मामले को लेकर नहीं, बल्कि मटका रैली को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पेयजल की समस्या को लेकर डूसू प्रेसिडेंट रौनक खत्री ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर मटका रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। रौनक खत्री की मटका रैली की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

DU News

गोबर मामले के बाद DUSU प्रेजिडेंट रौनक खत्री की मटका रैली

एएनआई पर जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार रौनक खत्री अपने समर्थकों व अन्य छात्रों के साथ गेट पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं और हाथ में मटका लिए खड़े हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पीने के पानी की समस्या को लेकर ये विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

End of Feed