दिल्ली

DU: गोबर मामले के बाद DUSU प्रेसिडेंट रौनक खत्री की मटका रैली, पानी की समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में गोबर मामले के बाद मटका रैली की जा रही है। डीयू में पानी की समस्या को देखते हुए डूसू प्रेसिडेंट रौनक खत्री ने मटका रैली की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

गोबर मामले के बाद DUSU प्रेजिडेंट रौनक खत्री की मटका रैली

DU: दिल्ली लक्ष्मीबाई कॉलेज में प्रिंसिपल ऑफिस में गोबर लगाने की घटना के बाद डूसू प्रेसिडेंट रौनक खत्री एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार प्रिंसिपल ऑफिस में गोबर मामले को लेकर नहीं, बल्कि मटका रैली को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पेयजल की समस्या को लेकर डूसू प्रेसिडेंट रौनक खत्री ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर मटका रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। रौनक खत्री की मटका रैली की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एएनआई पर जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार रौनक खत्री अपने समर्थकों व अन्य छात्रों के साथ गेट पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं और हाथ में मटका लिए खड़े हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पीने के पानी की समस्या को लेकर ये विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

गोबर विवाद

मटका रैली से पहले रौनक खत्री गोबर मामले को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे। दरअसल बीते दिनों रौनक खत्री ने लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल के रूम में गोबर लगा दिया था। रौनक खत्री ने कहा था कि अब उन्हें उम्मीद है कि प्रिंसिपल मैडम भी अब अपने कमरे से एसी हटा देंगी। इस घटना से पहले प्रिंसिपल ने एक क्लास रूम की दीवारों को गोबर से लीपा था। प्रिंसिपल ने बताया कि इस देसी उपाय से गर्मी से निपटने का प्रयास किया गया है। यह एक तरह का शोध है। उम्मीद है कि इससे गर्मी में बच्चों को राहत मिलेगी। इसी घटना के बाद रौनक खत्री ने प्रिंसिपल के कमरे में भी गाय का गोबर लगाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article