Durga Puja: दिल्ली में आज लगेगा आनंद मेला, खानें के शौकीन जरूर जाएं सीआर पार्क

दिल्ली के सीआर पार्क में आज आनंद मेला लगेगा। इसमें बंगाली खाने के फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। जिनमें बंगाली महिलाएं अपने घर से खाना बनाकर परोसेंगी। खाने के अलावा यहां अन्य चीजों के भी स्टॉल लगाए जा रहे हैं। साथ ही यहां कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज लगेगा आनंद मेला
  • मेले में बंगाली खाने के स्टॉल
  • प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित

Delhi Durga Puja : दिल्ली में दुर्गा पूजा का उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के मौके पर आज सीआर पार्क में आनंद मेला का आयोजन हो रहा है। यह मेला नवरात्र की पंचमी और षष्ठी की शाम को लगता है। इसका आयोजन बंगाली समुदाय करता है। आंनद मेला के दूसरे दिन से इन इलाकों में दुर्गा पूजा मनाई जाती है। आंनद मेला में बंगाली परिवार के घरों में बनाया गया गया यहां स्टॉल में परोसा जाता है। मेले की शुरुआत दुर्गा मां की पूजा करने और उनको भोग लगाने के बाद ही होती है।

Delhi Anand Mela

सीआर पार्क में आज आनंद मेला (फोटो साभार - ट्विटर)

बंगाली खाने के स्टॉल

आनंद मेला दिल्ली के सीआर पार्क, कालीबाड़ी, मिंटो रोड, मयूर विहार, दिलशाद गार्डन में बहुत फेमस है। इसके लिए बड़े-बडे़ और शानदार पंडाल सजाए जाते हैं। इस मेले में बंगाली परिवार की महिलाएं अपने घर से अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाकर लाती है और मेले में लगे स्टॉल में इसे लगाती है। जिसकी कीमत ये महिलाएं खुद से ही तय करती है। मेले में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के स्टॉल लगे होते हैं। मेले में लगे स्टॉल में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर खाना खिलाया जाता है। जिस स्टॉल में भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है उसकी कीमत में इजाफा भी हो सकता है।

End of Feed