Delhi Durga Puja : दिल्ली में दुर्गा पूजा का उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के मौके पर आज सीआर पार्क में आनंद मेला का आयोजन हो रहा है। यह मेला नवरात्र की पंचमी और षष्ठी की शाम को लगता है। इसका आयोजन बंगाली समुदाय करता है। आंनद मेला के दूसरे दिन से इन इलाकों में दुर्गा पूजा मनाई जाती है। आंनद मेला में बंगाली परिवार के घरों में बनाया गया गया यहां स्टॉल में परोसा जाता है। मेले की शुरुआत दुर्गा मां की पूजा करने और उनको भोग लगाने के बाद ही होती है।
बंगाली खाने के स्टॉल
आनंद मेला दिल्ली के सीआर पार्क, कालीबाड़ी, मिंटो रोड, मयूर विहार, दिलशाद गार्डन में बहुत फेमस है। इसके लिए बड़े-बडे़ और शानदार पंडाल सजाए जाते हैं। इस मेले में बंगाली परिवार की महिलाएं अपने घर से अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाकर लाती है और मेले में लगे स्टॉल में इसे लगाती है। जिसकी कीमत ये महिलाएं खुद से ही तय करती है। मेले में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के स्टॉल लगे होते हैं। मेले में लगे स्टॉल में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर खाना खिलाया जाता है। जिस स्टॉल में भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है उसकी कीमत में इजाफा भी हो सकता है।
मेले में प्रतियोगिताएं
आनंद मेले में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। इस बार मेले में खाने की प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिस स्टॉल का खाना सबसे अच्छा होगा उसे विनर बनाया जाएगा। इस प्रतियोगिता को जज करने के लिए अनुभवी शेफ को भी बुलाया गया है। मेले में बंगाली खाने के अलावा स्ट्रीट फूड भी खाने को मिलेगा। इस मेले में खाने के अलावा हस्तशिल्प, ज्वेलरी, मसाले आदि चीजों के भी स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां बच्चों के लिए भी प्रोग्राम रखे जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
