Delhi Traffic Advisory: बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों का करें इस्तेमाल, बसों के रूट में भी बदलाव

Beating Retreat Rehearsals Traffic Advisory: दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट समारोह की रिहर्सल 27 और 28 जनवरी को होगी। जिसके चलते दो दिन दोपहर 2 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक विजय चौक सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान बसों का रूट भी डायवर्ट किया गया है।

Beating Retreat Rehearsals Traffic Advisory: दिल्ली में 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी रिहर्सल के चलते दिल्ली में दो दिन कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। इस दौरान 27 और 28 जनवरी को विजय चौक को दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। दिल्ली पुलिस ने ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह की रिहर्सल के लिए के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

Delhi Traffic Police

सांकेतिक फोटो

रिहर्सल के कारण ये रास्ते रहेंगे बंद

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार रफी मार्ग पर सुनहरी मस्जिद चौराहे से कृषि भवन चौराहे तक, रायसीना रोड कृषि भवन चौराहे से विजय चौक की तक, कृष्ण मेनन मार्ग चौराहे, दारा शिकोह रोड चौराहे, सुनहरी मस्जिद चौराहे से विजय चौक तक और कर्तव्य पथ विजय चौक और 'सी'-हेक्सागन के बीच वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

End of Feed