साउथ दिल्ली वालों बाल्टी-टब भरकर रहे तैयार, दो दिन तक इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत

Delhi water Supply: अगले सप्ताह साउथ दिल्ली के कई इलाकों में 2 दिन तक पानी की आपूर्ति प्रभावित होने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से दैनिक कार्यों की आवश्यकता के अनुसार पहले ही इंतजाम करने का अनुरोध किया है और पर्याप्त पानी स्टोर करने की सलाह दी है।

Delhi water Supply: साउथ दिल्ली के कई इलाकों को अगले सप्ताह पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, 8 और 9 जनवरी को सोनिया विहार प्लांट से 14 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। दरअसल, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर रखरखाव का काम किया जाएगा, जिससे चलते कुछ घंटों तक वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी। इससे साउथ दिल्ली के कई क्षेत्रों को पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसलिए दिल्ली जल बोर्ड ने पहले ही सूचना जारी कर दी है। साउथ दिल्ली में रहने वाले लोगों को पहले से तैयार रहने और आवश्यक इंतजाम करने का अनुरोध किया है।

Sonia Vihar Water Treatment Plant

पानी की कमी से दो दिन तक जूझेगा साउथ दिल्ली

पानी की किल्लत से यह इलाके रहेंगे प्रभावित

जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर, सराय काले खां, जल विहार, लाजपत नगर और ग्रेटर कैलाश में रहने वाले लोगों को पानी की कटौती के लिए तैयार रहना होगा। परेशानी से बचने के लिए लोगों को पहले ही पानी का इंतजाम करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा मूलचंद अस्पताल, वसंत कुंज, अंबेडकर नगर, पंचशील पार्क, कोटला मुबारकपुर, छतरपुर जैसे आवासीय इलाके और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के कुछ हिस्सों में भी पानी की कटौती का सामना करना पड़ सकता है। यहां रहने वाले लोगों को सलाह है कि पहले ही आवश्यकता के अनुसार पानी स्टोर करके रखें, ताकि कटौती के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना न पड़े।

End of Feed