मानवीय भावनाओं को संजोते 'इकोज़ ऑफ द हार्ट' कविता संग्रह का हैबिटेट सेंटर में विमोचन

दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्रतिष्ठित कवयित्री और लेखिका डॉ. साजिना खान का नया कविता संग्रह 'इकोज़ ऑफ द हार्ट' लॉन्च हुआ। कविता संग्रह के विमोचन के साथ यहां एक पैनल चर्चा भी हुई।

प्रतिष्ठित कवयित्री और लेखिका डॉ. साजिना खान ने अपना नया कविता संग्रह 'इकोज़ ऑफ द हार्ट' लॉन्च किया है। उनके इस नए कविता संग्रह के बहुप्रतीक्षित विमोचन के लिए साहित्य जगत हाल ही में दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में इकट्ठा हुआ। इस कार्यक्रम में कविताओं के प्रेमी, कुछ विशिष्ट अतिथि और पैनलिस्ट शामिल हुए, जो डॉ. साजिना खान के गहन और मार्मिक कार्यों की प्रशंसा के लिए यहां एकजुट हुए थे।

Dr Sazina Khan book

डॉ. साजिना खान के कविता संग्रह का विमोचन

गौरतलब है कि डॉ. साजिना खान के कार्यों ने समकालीन साहित्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। उन्होंने कई बेस्टसेलर्स लिखे हैं और उन्हें असंख्य पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वह हमेशा ही अपनी प्रभावशाली और भावुक कविता के जरिए पाठकों को प्रेरित करती हैं।

End of Feed