Delhi Dog Attack Video: कुत्ते ने मां-बेटे पर किए ताबड़तोड़ वार, खौफनाक वीडियो देख कांप जाएगी रूह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 10:09 PM IST

दिल्ली के शाहदरा में कुत्ते ने एक महिला और उसके बच्चे पर अटैक कर दिया। इस घटना से संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है।

दिल्ली: शाहदरा में कुत्ते ने एक महिला और उसके बच्चे पर अटैक कर दिया। कुत्ते के हमले से महिला बच्चे को लेकर जमीन पर गिर गई, जिसके बाद बार-बार कुत्ता उस पर हमला बोलता रहा। हालांकि, कुछ लोग महिला और बच्चे को बचाने का भरसक प्रयास करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। उसके हमले बच्चा घायल हो गया। इस घटना से संबंधित एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वह 24 जनवरी को प्रसारित हो रहा है।

Delhi Dog Attack Video

कुत्ता के हमले का वीडियो

बताया जा रहा है कि विश्वास नगर शाहदरा दिल्ली में ये घटना हुई थी। महिला के पति ने बताया कि 22 जनवरी की शाम लगभग 07:30 बजे उनकी पत्नी अपने बेटे के साथ मंदिर से लौट रही थी। तभी पड़ोसी महिला आशा गौड़ ने अपने घर का दरवाजा खोल दिया, जिससे उनके दो पालतू कुत्तों ने उनके बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। इस संबंध में पड़ोसी महिला आशा गौड़ और उनके पति सुनील गौड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

End of Feed