दिल्ली: 26 जनवरी 2024 यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि गणतंत्र दिवस परेड देखने वालों की भीड़ को देखते हुए सुबह 4 बजे से मेट्रो का संचालन किया जाएगा। इस दिन सभी लाइन की मेट्रो सुबह 4 बजे से चलाकर कर यात्रियों को राहत दी गई है। यह सुविधा इसलिए की गई है, ताकि लोगों को गणतंत्र दिवस की परेड देखने जाने के लिए समस्या का सामना न करना पड़े। डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो प्रत्येक आधे घंटे के अंतराल में मिलेगी। हालांकि 6 बजे के बाद रोजाना की भांति ही नियमित मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
इन स्टेशनों पर उतरना होगा
कर्तव्य पथ पर परेड कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए ई-इन्विटेशन कार्ड या ई-टिकट होगा। उन्हें स्टेशन पर सरकार द्वारा दिए गए पहचान पत्र को दिखाने के बाद कूपन दिए जाएंगे। इस कूपन के जरिए यात्री कर्तव्य पथ पर पहुंचने के लिए सिर्फ केंद्रीय सचिवालय या फिर उद्योग विहार स्टेशन से बाहर निकल सकते हैं। यही कूपने इन दोनों स्टेशनों से वापस होने के लिए भी वैलिड होगा। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन जैसे अहम स्टेशन पर दोपहर 2 बजे तक केवल परेड के लिए आमंत्रित लोगों या टिकट धारकों को ही बोर्डिंग और डी बोर्डिंग की अनुमति दी गई है।
इस लेवल के पास होने पर दिया जाएगा पास
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जिन यात्रियों के आमंत्रण पत्र पर 1 से लेकर 9 और VI तथा V2 से एंट्री के बारे में दर्ज होगा, उन्हें उद्योग विहार मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। इसी तरह जिनके कार्ड पर 10 से 24 और VN लिखा होगा, उन्हें केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। हिंदुस्तान से मिले इनपुट के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की तरफ से कहा गया है कि इन सभी बातों की जानकारी यात्रियों को लगातार अनाउसमेंट के जरिए भी दी जाएगी। ऐसा इसलिए ताकि यात्री निर्धारित स्टेशन पर उतर सकें और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
