Delhi Metro ने किया खास इंतजाम, 10 से ज्यादा ऐप्स से कर सकेंगे टिकट बुकिंग; जानिए कैसे?

दिल्ली मेट्रो ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से हाथ मिलाया है। इसके तहत अब यात्री गूगल मैप्स, रैपिडो, रेडबस जैसे 10 से अधिक लोकप्रिय ऐप्स के जरिए मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) यात्रियों की सुविधा के लिए भारत में पहली बार किसी बड़े शहरी परिवहन नेटवर्क के रूप में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत अब दिल्ली मेट्रो की टिकटें चार्टर, ईजमायट्रिप, गूगल मैप्स, हाईवे डिलाइट, माइल्स एंड किलोमीटर्स (टेलीग्राम के जरिए), नम्मायात्री, वनटिकट, रैपिडो, रेडबस, तुम्मोक और यात्री रेलवेज जैसे 10 से अधिक लोकप्रिय ऐप्स पर बुक की जा सकती हैं। इससे यात्रियों को अलग से मेट्रो ऐप डाउनलोड करने या विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)

ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट

दैनिक जागरण के हवाले प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डीएमआरसी प्रतिदिन लगभग 65 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर सीक्वलस्ट्रिंग एआई (एसएआई) के जरिए से टिकटिंग सेवाएं मोबिलिटी ऐप्स, ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स और टेलीग्राम बॉट जैसे डिजिटल टचपॉइंट्स पर उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए, जयपुर से दिल्ली आने वाले यात्री रेडबस ऐप पर बस और मेट्रो दोनों टिकट बुक कर सकते हैं। रैपिडो ऐप पर भी पूरी यात्रा की योजना बनाई जा सकती है, जिसमें बाइक टैक्सी, मेट्रो और कैब जैसी सेवाएं शामिल हैं।

End of Feed