अब और बढ़ेगा मेट्रो का दायरा, NCR वालों को मिलेगा फायदा, DMRC ने सरकार को भेजा 18 कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव

दिल्ली मेट्रो अपने विस्तार के लिए एक बार फिर तैयार है। फेज 5 के तहत अब मेट्रो NCR में अपना दायरा बढ़ाएगी। इसके लिए हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC)ने सरकार को चिट्ठी लिखकर मंजूरी मांगी है। इसमें 18 कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इस योजना के पूरा हो जाने पर NCR से दिल्ली में रोजाना आने वाले लाखों लोगों की भीड़ में कुछ कमी और प्रदूषण पर नियंत्रण की उम्मीद है।

NCR से रोजाना बस-गाड़ियों से दिल्ली आने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। इसका सबूत मिलता है, दिल्ली आने-जाने वाली सड़कों पर गाड़ियों की लगी लंबी कतारों से। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)ने इस भीड़ में कुछ कमी लाने का बीड़ा उठाया है। DMRC ने अपने फेज-4 कॉरिडोर के निर्माण के साथ ही फेज-5 में विस्तार की भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार दिल्ली मेट्रो अपनी दायरा NCR में बढ़ाएगी।

dmrc planned to expand metro to NCR in phase 5

दिल्ली-NCR में बढ़ेगा मेट्रो का दायरा

DMRC नेटवर्क के विस्तार के लिए फेज-5 की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यह दिल्ली-NCR में परिवहन व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस नए फेज के तहत 18 कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं।

End of Feed