DMRC Metro Timing Change: दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिवाली के दिन मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव किया है। 12 नवंबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे की जगह रात 10 बजे मेट्रो शुरू होगी। इसके अलावा सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से शुरू होंगी।
DMRC ने दीपावली के दिन मेट्रो के संचालन के समय में किया बदलाव
इसके अलावा दीपावली से पहले DMRC ने मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए दिल्ली मेट्रो 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बता दें नोएडा और गाजियाबाद मेट्रो के लिए भी टाइमिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन इसकी जल्द ही घोषणा कर सकता है। नोएडा और गाजियाबाद की ट्रेनें दिल्ली के विभिन्न इलाकों तक संचालित होती हैं। पिछले साल भी DMRC ने दिवाली के दौरान मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग बदली थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
