दिल्ली

दिवाली से पहले जगमगा रहे दिल्ली के बाजार, शॉपिंग के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी

दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में शॉपिंग करने वालों की भारी भीड़ आ रही है। जिसे देखते हुए बाजारों में कड़ी सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। बाजार के हर कोने पर सुरक्षाकर्मियों की नजर है। संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

Image

दिवाली पर बाजारों में भीड़ (सांकेतिक फोटो)

Delhi Market: दिवाली के मौके पर दिल्ली के बाजारों में खूब रौनक नजर आ रही है। मार्केट में लोगों की भारी भीड़ शॉपिंग के लिए उमड़ रही है। इस दौरान लोग कपड़े, गहने, घर सजाने का सामान आदि चीजों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार के मौके पर लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़े बाजारों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर हैं और बाजार के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

बाजारों में सिविल यूनिफॉर्म में पुलिसकर्मी

दीपावली के अवसर पर सरोजनी नगर मार्केट जैसे दिल्ली के बड़े बाजारों में बीते कई दिनों से मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिसकर्मी सिविल यूनिफॉर्म में मार्केट में घूम रहे हैं। एंट्री पॉइंट से एग्जिट प्वाइंट तक हर किसी पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरों से भी मार्केट पर नजर बना हुए हैं। खास रिकॉग्निशन कैमरा सिस्टम से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति पर शक होने पर उससे तुरंत पूछताछ भी की जा रही है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली के प्रशांत विहार में बम ब्लास्ट की घटना हुई थी। जिसके बाद से खास सावधानी बरती जा रही है। विशेषतौर पर त्योहारों को लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस अलर्ट मोड पर है।

कपड़ों की दुकानों पर जमकर भीड़

दिवाली आने में महज कुछ दिन ही बचे हुए हैं। त्योहार को लेकर मार्केट में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर लोग कपड़ों की दुकानों पर नजर आ रहे हैं। दीपावली पर नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस वजह से लोग नए कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों तक की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही दिवाली पर घर को सजाने वाले सामानों की भी खूब बिक्री हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article