दिल्ली

Dhanteras 2023: दिल्ली में धनतेरस का शुभ मुहूर्त, इस बाजार से करें सोने-चांदी की खरीदारी

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Delhi 2023- पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है। इस शुभ अवसर पर आप निम्न दुकानों से सोना, सोने आभूषण, चांदी, चांदी के आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

Image

दिल्ली में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

Photo : BCCL

दिल्ली: Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Delhi 2023- धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के अवसर पर प्रदोष काल में धनपति कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और संपत्ति को स्थायित्व मिलता है। कहते हैं धन सुरक्षित रहता है क्योंकि कुबेर देवताओं के कोषाध्यक्ष और धन के सरंक्षक हैं। कुबेर के धन मंत्र का जाप करने से धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह रहेगा। लिहाजा, खरीदारी करने का ये शुभ मुहूर्त है। इस शुभ अवसर पर आप सोना, सोने आभूषण, चांदी, चांदी के आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते कि राजधानी की किन दुकानों से संबंधित वस्तुएं आप खरीद सकते हैं।

धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली में शाम 5 बजकर 47 मिनट से शाम 7 बजकर 43 मिनट तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस काल को ही प्रदोष कहते हैं, जिसमें पूजा करना शुभ रहेगा। हालांकि, इससे पहले आपको ज्वैलर्स की दुकान का रुख करना होगा। लिहाजा, हम आपको घर बैठे शहर की विभिन्न दुकानों के सोना और चांदी समेत अन्य आभूषणों के दाम बताते हैं। राजधानी में आपको 24 कैरेट सोने के लिए 60,040 रुपये चुकाने पड़ेंगे, जबकि 22 कैरेट के लिए 55,037 रुपये देने होंगे। वहीं, 10 ग्राम चांदी के लिए 707 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य सोने-चांदी से बनी वस्तुओं के दाम विभिन्न दुकानों में अलग-अलग हो सकते हैं। ये रेट Bullion Rates से लिए गए हैं।
  • कृष्ण पक्ष त्र्योदशी- 10 नवंबर दोपहर 12:36 से 11 नवंबर 01:58 बजे दोपहर तक
  • नवम्बर 10 शुक्रवार को राहुकाल 10:44 AM से 12:04 PM तक था।

राजधानी में हैं सोने-चांदी की बेस्ट शॉप
  • दिल्ली में तनिस्क बड़े ज्वैलरी रिटेल स्टोर्स में से एक है। ज्वैलरी शॉप ब्राइडल कलेक्शन में माहिर है। तनिष्क ज्वैलरी चूड़ियां, सगाई और शादी की अंगूठी बनाने में माहिर है। उनके पास तरह-तरह के हार, अंगूठियां, कंगन और बहुत कुछ है। आप यहां से धनतेरस की पूजा के लिए सोना-चांदी आभूषण इत्यादि खरीद सकते हैं।
  • गंडाराम ज्वैलर्स लाजपत नगर जो गहने इत्यादि खरीदने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। धनतेरस में आप यहां से पूजा के लिए सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा मूर्तियां सिक्के इत्यादि खरीद सकते हैं।
  • मेहरासंस ज्वैलर्स राजधानी शहर में आभूषण खरीदने के लिए मेहरासंस ज्वेलर्स सबसे अच्छी जगह है। यह जनपथ नई दिल्ली में स्थित है।
  • करोल बाग स्थित पीसी ज्वेलर्स में सोने और डायमंड आभूषणों के अलावा आप बहुत कुछ खऱीद सकते हैं।
  • करोल बाग के खन्ना ज्वेलर्स भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
  • पीपी ज्वेलर्स भी करोल बाग में ही है। यहां से भी आप अपने जरूरत के हिसाब से सोने-चांदी से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं।
  • ग्रेटर कैलाश स्थित चंपलाल ज्वेलर्स लंबे समय से सेवा दे रहे हैं। इनके पास सोने, हीरे और पोल्की आभूषण का एक सुंदर संग्रह है।
  • साउथ एक्सटेंशन-2 स्थित चावला ज्वेलर्स शुद्ध सोने, डायमंड और पोल्की आभूषणों में सौदा करते हैं, जो हर शैली के अनुरूप तैयार किए गए हैं।
  • हजूरिलाल ज्वेलर्स ग्रेटर कैलाश में स्थित है। यह हीरे, सोना, पोल्का, कुंडन आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है यहां रंगीन हीरे की कई वैरायटी मिल जाएंगी।
  • करोल के पंजाब ज्वैलर्स जवाहरत, पोल्की आभूषण, पारंपरिक सोना, ट्रेसर (हीरा) और बेला इत्यादि बेहद खास ढंग से तैयार करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article