Delhi Dengue Deaths: दिल्ली में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। राजधानी में डेंगू से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जिसमें एक 9 साल की बच्ची, 16 साल का किशौर और एक 51 साल का व्यक्ति शामिल है। इस साल यह पहली बार है जब एमसीडी ने डेंगू से मौतों की पुष्टि की है। एमसीडी के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 485 मामले दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली में डेंगू का प्रकोप (सांकेतिक फोटो)
ये भी पढ़ें - Rajasthan: महिला IPS अधिकारी की जासूसी पड़ी भारी, बार-बार चेक कर रहे थे लोकेशन; सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज
दिल्ली में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जुलाई माह में डेंगू के 76 मामले सामने आए थे। जिसके बाद अगस्त और सितंबर में मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। अगस्त में 256 और सितंबर में 1,052 डेंगू के मरीज सामने आए थे। वहीं अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही 485 डेंगू के नए मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
अभी और बढ़ेंगे डेंगू के मामले
पिछले साल की तुलना में देखा जाए तो इस साल डेंगू के मरीज कम हैं। पिछले साल 1 जनवरी से 5 अक्टूबर के बीच डेंगू के 3952 मरीज सामने आए थे। वहीं इस साल अब तक 2115 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह में करीब 500 मरीजों सामने आ चुके हैं। जिससे यह पता चलता है कि डेंगू के मामले अभी और बढ़ सकते हैं। डेंगू के सबसे अधिक मामले अगस्त से नवंबर के बीच ही दर्ज किए जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
