दिल्ली

दिल्ली में कुल कितने जिले हैं, जानिए सभी जिलों के नाम और दिल्ली की खास बातें

दिल्ली में कितने जिले हैं? दिल्ली के कितने जिले हैं, Delhi के जिलों के नाम, दिल्ली में जिलों के नाम? ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं, जिनके उत्तर आपको पता होने चाहिए। अगर आप इन प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप कभी नहीं फंसेंगे। यहां हम आपको सभी जिलों के नाम बता रहे हैं।

Image

दिल्ली के जिलों के नाम

Photo : Times Now Digital

सबसे छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात होती है तो देश की राजधानी दिल्ली का नाम भी इनमें शुमार होता है। लक्षद्वीप 32 स्क्वायर किलोमीटर, चंडीगढ़ 114 स्क्वायर किमी, पुडुच्चेरी 479 स्क्वायर किमी और दादरा एंड नागर हवेली और दमन एंड दीव 603 स्क्वायर किलोमीटर के बाद 1484 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्रफल वाले दिल्ली का नंबर आता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में तीन स्तरीय शासन व्यवस्था है। यह केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ ही यहां पर राज्य विधानसभा भी है और नगर निगम पूरे दिल्ली क्षेत्र की व्यवस्था संभालते हैं। इतना छोटा राज्य होने के बावजूद क्या आप जानते हैं दिल्ली में कितने जिले हैं? चलिए जानते हैं सभी के नाम और कब बने यह जिले।

दिल्ली में कितने जिले

दिल्ली भले ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में क्षेत्रफल के लिहाज से 32वें नंबर पर आता हो, लेकिन यह 11 जिलों में बंटी है। समूची दिल्ली को तीन निगम क्षेत्रों में बांटा जाता है। यहां पर एक नगर निगम (MCD), 1 नगर परिषद (NDMC) और एक कैंट बोर्ड हैं। MCD क्षेत्र में कुल 12 जोन आते हैं, जबकि NDMC क्षेत्र में एक और दिल्ली कैंट क्षेत्र में भी सिर्फ 1 ही जोन आता है।

दिल्ली की खास बातें

जिलों के बारे में भी जानेंगे, पहले दिल्ली के बारे में कुछ भी जानकारी हासिल करते हैं। साल 2011 में हुई पिछली जनगणना के अनुसार दिल्ली की कुल जनसंख्या 1 करोड़, 67 लाख, 87 हजार, 941 थी। 2011 में पुरुषों की जनसंख्या 89 लाख, 87 हजार, 326 थी, जबकि महिलाओं की संख्या 78 लाख, 615 थी। साल 2001 में दिल्ली की जनसंख्या में 1 करोड़, 38 लाख थी। दिल्ली की 97.5 फीसद जनसंख्या शहरी इलाकों में और 2.5 प्रतिशत जनसंख्या गांवों में रहती है।

दिल्ली का सबसे छोटा और बड़ा जिला

छोटी सी दिल्ली का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? ये प्रश्न आपके मन में भी उठता होगा। तो बता दें कि साउथ वेस्ट दिल्ली यहां का सबसे बड़ा जिला है, जो 421 वर्ग किलोमीटर में फैला है। दिल्ली के सबसे छोटे जिले का नाम क्या है? इस प्रश्न का उत्तर सेंट्रल दिल्ली है। जी हां, सेंट्रल दिल्ली ही छोटी सी दिल्ली का सबसे छोटा जिला है। यह जिला सिर्फ 23 वर्ग किलोमीटर का है।

दिल्ली के जिलों की लिस्ट

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया, दिल्ली में कुल 11 जिले हैं। इन 11 जिलों को 33 सब-डिवीजन में बांटा जाता है। यहां के नई दिल्ली जिले में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट जैसे बिल्डिंगें हैं। यहां जानिए सभी जिलों के नाम -

  1. सेंट्रल दिल्ली (Central Delhi)
  2. पूर्वी दिल्ली (East Delhi)
  3. नई दिल्ली (New Delhi)
  4. उत्तरी दिल्ली (North Delhi)
  5. उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi)
  6. उत्तर-पश्चिम दिल्ली (North West Delhi)
  7. शाहदरा (Shahdara)
  8. दक्षिण दिल्ली (South Delhi)
  9. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (South East Delhi)
  10. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (South West Delhi)
  11. पश्चिमी दिल्ली (West Delhi)

ये भी जान लीजिए

1970 के दशक में दिल्ली में सिर्फ चार ही जिले थे, जिनके नाम उत्तर दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और नई दिल्ली थे। 1997 से 2012 के बीच दिल्ली में 9 जिले और 27 सब-डिवीजन थे। सितंबर 2012 में 2 नए जिले बनाए गए। इन नए जिलों का नाम दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और शाहदरा रखा गया। जनवरी 2012 में ही MCD को तीन अलग-अलग नगर निगमों में बांटा गया था, जिनके नाम थे नॉर्थ एमसीडी (NDMC), साउथ एमसीडी (SDMC) और ईस्ट एमसीडी (EDMC)। हालांकि, साल 2022 में तीनों MCD को मिलाकर फिर से एक MCD कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article