Delhi Air Quality: नहीं सुधर रही दिल्ली की हवा, गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'बेहद खराब' दर्ज

Delhi's Air Quality: सीपीसीबी द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, 22 अक्टूबर शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 353 रहा।

Delhi's Air Quality: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई तथा हवा की गति कम होना इसकी बड़ी वजह रही।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, बुधवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 353 रहा।

Delhi's Air Quality

तीसरे दिन भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज (फोटो:canva)

यह इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक दर्ज किया गया एक्यूआई है। एक्यूआई मंगलवार को 351 और सोमवार को 345 था।दिन के समय दिल्ली में धुंध छाई रही और हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं रही।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने का अनुमान जताया है।

End of Feed